Sorry! You browser does't have a Flash plugin installed.

आप देख रहे हैं घोषणा श्रेणी से प्रविष्टियाँ


पॉडभारती आपके मोबाईल पर

Categories: घोषणा
प्रिय श्रोताओं! पॉडभारती के नये अंको के बारे में सूचना अब आप अपने मोबाईल पर भी प्राप्त कर सकते हैं। नये अंकों के जारी होने पर हम आपको एसएमएस द्वारा सूचना दे देंगे। [पूरा पढ़ें]

पॉडभारती जालघर अब नये रूप में

Categories: घोषणा
श्रोता मित्रों व पाठकों, पॉडभारती के जालघर का कायाकल्प कर दिया गया है। इस नये रूप में हमने आपकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। [पूरा पढ़ें]

पॉडभारती टाटा नेन हॉटेस्ट स्टार्टअप पुरस्कार के लिये नामांकित

Categories: घोषणा
प्रिय श्रोता मित्रों, बेहद हर्ष का विषय है कि आपकी प्रिय पॉडपत्रिका पॉडभारती को प्रतिष्ठित टाटा नेन हॉटेस्ट स्टार्टअप पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है। नेशनल एन्टरप्रेनरशिप फाउंडेशन व टाटा समूह द्वारा सहआयोजित यह नई भारतीय कंपनियों के लिये एकमात्र सामुदायिक पुरस्कार है। [पूरा पढ़ें]

पॉडभारती लाईट की शुरुवात

Categories: घोषणा
श्रोता मित्रों, आज से हम "पॉडभारती लाईट" की शुरुवात कर रहे हैं। पॉडभारती लाईट में हम हमारे पॉडज़ीन के पूर्व अंकों से चुनिंदा पॉडकास्ट एकल रूप में प्रस्तुत करेंगे जिन्हें आप फुरसत में आसानी से सुन सकें। पॉडभारती का प्रारूप एक पॉडज़ीन का रहा है, अपने एक एपीसोड या अंक में हम विविध विषयों पर तीन पॉडकास्ट शामिल करते रहे हैं। मंतव्य रहा है, हर अंक को एक पत्रिका का रूप देना। पर हमारे कई पाठक हम से पॉडकास्ट को अलग अलग मुहैया कराने की भी गुजारिश करते रहे हैं। सबके अलग अलग कारण रहे, कोई डाउनलोड साईज़ बड़ा होने से खफा था तो कुछ चाहते थे कि अपने पसंदीदा पॉडकास्ट को अपने ब्लॉग पोस्ट में एम्बेड कर सकें। पॉडभारती लाईट, यानि पॉडभारती का हल्का फुल्का संस्करण, उसी की परिणति है। पॉडभारती लाईट में हम पॉडभारती के पुराने अंकों से चुनिंदा पॉडकास्ट पेश करेंगे। पॉडभारती के नये अंको के जारी होने के कुछ दिनों बाद चुनिंदा पॉडकास्ट का लाईट संस्करण जारी किया जायेगा। पर इतना ही नहीं पॉडभारती लाईट में हम समय समय पर अलहदा पॉडकास्ट भी प्रकाशित करेंगे जो कि मुख्य अंक में शामिल नहीं किये जायेंगे या पॉडज़ीन की रूपरेखा में न समाते हो। आशा है आपको यह प्रयोग पसंद आयेगा। हमें आपकी राय जानने का इंतज़ार रहेगा। पहले दौर में पॉडभारती लाईट में हम पेश कर रहे हैं:
  • पॉडभारती के पहले अंक से गूगल ट्राँस्लिटरेशन टूल की विस्तृत जानकारी, रवि रतलामी की ज़ुबानी।
  • पॉडभारती के पहले अंक से ही मुहल्ला ब्लॉग पर बीते साल हुये विवाद पर शशि सिंह की खास रपट, जिसमें है अविनाश, रवीश कुमार और संजय बेंगानी के बयान भी।
  • पॉडभारती के तृतीय अंक से रिलायंश फ्रेश की शुरुवाती दौर में राँची में खुदरा व्यवसाईयों द्वारा किये हमले के दूरगामी परिणाम देखने का प्रयास करती देबाशीष की एक रपट जिसमें बातचीत की गई चिट्ठाकार अफ़लातून
... [पूरा पढ़ें]

पॉडभारती अब फेसबुक पर भी

Categories: घोषणा
आपकी पसंदीदा पॉडज़ीन पॉडभारती अब फेसबुक पर भी उपलब्ध है। फेसबुक के नियमित प्रयोक्ताओं के लिये पॉडभारती के नये अंको पर नज़र रखना अब बड़ा ही आसान है। फेसबुक में लॉगिन करने के उपरांत इस पेज पर जायें और वहां साईडबार पर दी कड़ी "बिकम अ फैन" पर क्लिक करें। अब पॉडभारती आपको अपने प्रोफाइल पर दिखाई देने लगेगा और नये अंको की सूचना मिलती रहेगी। फेसबुक पर बने पॉडभारती के पृष्ठ पर आप "पॉडट्रैक" द्वारा अंक वहीं सुन सकते हैं और दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। पडभारती के बारे में अपनी राय बताकर आप हमें अपने अंकों में सुधार लाने का मौका भी दे सकते हैं। अपनी राय "द वॉल" के द्वारा प्रेषित की जा सकती है। अंको के बारे में चर्चा करनी हो तो डिस्कशन बोर्ड का इस्तेमाल करें। उम्मीद है फेसबुक पर पॉडभारती और आपका साथ दोनों के लिये लाभप्रद सिद्ध होगा। [पूरा पढ़ें]