Sorry! You browser does't have a Flash plugin installed.

आप देख रहे हैं घोषणा श्रेणी से प्रविष्टियाँ


लीक से हटकर 2

Categories: घोषणा
"लीक से हटकर" स्तंभ के अंतर्गत हर पखवाड़े हम आपसे किसी विषय पर राय माँगते हैं और उसके आधार पर एक कलाईडोस्कोपिय रपट पॉडभारती में पेश करते हैं। "लीक से हटकर" का अगला सवाल है चिट्ठों यानि ब्लॉग्स के बारे में। चिट्ठे लोकप्रिय इसलिये हुये क्योंकि वे ऐसे मुद्दों पर बात करते हैं जो आम तौर पर मुख्यधारा के मीडिया के रडार के बाहर हैं। कुछ लोग मानते हैं कि ब्लॉग से सामाजिक बदलाव भी लाया जा सकता है जबकि अधिकाँश पारंपरिक ब्लॉग के प्रारूप में निजी बातों, समाचारों पर विचार, समीक्षाओं या तकनीकी जानकारी से भरे होते हैं। पर क्या आप किसी लीक से हटकर ब्लॉग के बारे में जानते हैं जो आम चिट्ठों की भीड़ से एकदम जुदा हो, जिसे पढ़कर लगा हो कि वाह यह है अर्थपूर्ण ब्लॉगिंग। आप अंग्रेज़ी या भारतीय भाषा के किसी भी ऐसे चिट्ठे के बारे में हमें अपनी संक्षिप्त रिकार्डिंग भेज दें। आप हमें ईमेल द्वारा भी विवरण भेज सकते हैं। विवरण में ब्लॉग का पता ज़रूर लिखें और विस्तार से अपनी राय बतायें कि क्यों फलां ब्लॉग आपको लीक से हटकर लगा। आपकी रिकार्डिंग या विवरण हमें अगले दस दिनों में मिल जाने चाहिये। हमारा पता है podbharti एट gmail डॉट कॉम। [पूरा पढ़ें]

लीक से हटकर: आप भी भाग लें

Categories: घोषणा
पॉडभारती में हम एक नया स्तंभ "लीक से हटकर" शुरु करने जा रहे हैं जिसमें हम आपकी भागीदारी चाहेंगे। इसके अंतर्गत हर पखवाड़े हम आपसे किसी विषय पर राय माँगेंगे और उसके आधार पर एक रपट पॉडभारती में पेश करेंगे, उम्मीद है कि विविध मतों का ये कलाईडोस्कोप बेहद रोचक बन पड़ेगा। इस स्तंभ के लिये हम आपसे जो सवाल पूछें उनके जवाब आप हमें आडियो के रूप में भेज सकते हैं। यदि आवाज़ रिकार्ड करने में झिझक हो या आपने पहले कभी अवाज़ रिकार्ड न किया हो तो श्रीश की कक्षा के ये सबक दोहरा लें और तुरंत अपनी रिकार्डिंग हमें भेज दें। इस बार का सवालः "लीक से हटकर" के लिये हमारा पहला सवाल गूगल मेल में अंतर्निहित जीटॉक इंस्टेंट मैसेजिंग टूल पर है। जीटॉक में कुछ बने बनाये संदेश तो हैं ही, मसलन अवेलेबल या बिज़ी, पर आप अपने मन मुताबिक स्टेटस संदेश भी बना सकते हैं यानि इसे कस्टमाईज़ कर सकते हैं। हमारा सवाल है कि आपने इस स्टेटस संदेश का क्या कोई अभिनव या "लीक से हटकर" प्रयोग किया है या किसी को ऐसा प्रयोग करते देखा है। इस प्रयोग के बारे में आप हमें संक्षिप्त रिकार्डिंग भेज दें। चयनित वृत्तांतों को हम कार्यक्रम में शामिल करेंगे। तो इंतज़ार किस बात का, तुरंत अपना जवाब हमें रिकार्ड कर podbharti at gmail dot com पर भेज दें। रिकार्डिंग भेजने की अंतिम तिथि है 12 सितंबर 2007[पूरा पढ़ें]

पॉडभारती का शुभारंभ

Categories: घोषणा
पॉडभारती एक पाक्षिक हिन्दी पॉडज़ीन है जिसकी परिकल्पना की है देबाशीष चक्रवर्ती और शशि सिंह ने और ये आदित्य और अभिषेक द्वारा प्रस्तुत अंग्रेज़ी के सुविख्यात भारतीय पॉडकास्ट द इंडीकास्ट व वैकल्पिक मीडिया का राष्ट्रीय मंच लोकमंच के साथ संयुक्त रूप से निर्मित किया जायेगा। पॉडभारती में हम अपने टैगलाईन के ही अनुसार भारत की भाषा में भारत की बात करना चाहेंगे। पॉडभारती में आप भी शामिल हो सकते हैं, यदि आपने कोई पॉडकास्ट बनाया है या बनाना चाहते हैं तो हमें विषय का उल्लेख करते हुये लिखें। आप हमारे पॉडकास्ट के बारे में अपनी राय भी आडियो टिप्पणी के रूप में भेज सकते हैं। पॉडभारती के आगामी अंकों के लिये आपके सुझावो का हमें इंतज़ार रहेगा। [पूरा पढ़ें]