श्रोताओं की शिकायत रही है कि पॉडभारती का रवैया गीत-संगीत और सिनेमा के प्रति बेरूखी का रहा है। हमें पूरा यकीन है कि पॉडभारती के इस अंक में यह शिकायत दूर हो जायेगी। हमारे चतुर्थ अंक में आप सुन सकते है:
- भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म गदर का अनूठा पॉडिकरण
सिलिकन वैली में रहने वाले 13 साल के बेहद प्रतिभाशाली एनआरआई बालक अंशुल समर से खास बातचीत और- कनाडा की उड़न तस्तरी यानी स्टार ब्लॉगर समीरलाल की एक अलग तरह की प्रतिभा की एक झलक।
आपको ये अंक कैसा लगा हमें अपनी टिप्पणियों के माध्यम से अवश्य अवगत करायें।
अथवा
अपने ब्लॉग/साईट पर चलायें (निम्नलिखित कोड कॉपी/पेस्ट करें)
या फिर
डाउनलोड करके सुनें (9.8एम.बी. )

13 Comments, Comment or Ping
Sanjeet Tripathi
बढ़िया, डाउनलोड पर लगा दिया है।
शुक्रिया!!
Jul 23rd, 2007
समीर लाल
चलो, आप लोगों के चलते स्टार ब्लॉगर भी कहला गये. आभार.
गदर कथा बहुत पसंद आई. शशी भाई की आवाज का जादू है. बहुत बढ़िया रहा यह पॉड भारती का अंक.
Jul 24th, 2007
ajay brahmatmaj
achcha laga.gadar ki katha sunte hue vividh bharti aur apne jeevan ke un dino ki yaad aa gayi jab kaan mein trnsistor satakar filmon ki kahani sunte the.bahut achcha.aisi prastuti ke pahle film ke sanchipt details bhi den.
ek laghu katha aur ek kavita ya kavitansh bhi rakhen.dohe,chaupai ya ashar bhi sunaye ja sakte hain.
badhai.
Jul 24th, 2007
उन्मुक्त
अंशुल सामर पैसों से क्या करेंगे? शायद पैसों से, किसी को स्कूल का होमवर्क करने के लिये रख सकते हैं
Jul 24th, 2007
संजय बेंगाणी
मैने गदर फिल्म नहीं देखी थी, आज संक्षेप में सुन ली. बहुत सुन्दर प्रयास.
अंशुल एक आदर्श प्रस्तुत कर रहे है. उनकी हिन्दी सुनना मजेदार रहा.
समीरलालजी तो स्टार है ही इसमें कहने वाली क्या बात है?
Jul 24th, 2007
सागर चन्द नाहर
गदर की प्रस्तुति सामान्य रही, बाकी अंशुल का साक्षात्कार अच्छा लगा। अंशुल के साक्षात्कार में एक बात यह अच्छी लगी कि उन्होने अंग्रेजी में पूछे प्रश्न का उत्तर हिन्दी में दिया। और समीरलाल जी का लिखा गाना भी खूब भाया।
Jul 24th, 2007
रविकान्त
पॉडभारती की कोशिशें श्लाघ्य हैं. स्थानीयकरण का प्रयास भी सुचिंतित और ताज़गी भरा है. ढेर-सारा साधुवाद. इलाक़ा ऐसा है कि आप जो भी करेंगे नया ही होगा. लेकिन जो पहले से लोकप्रिय और स्थापित है – जैसे कि सिनेमा, और एक हद तक साहित्य – उसके अलावा भी नई ज.मीन तोड़ने की चेष्टा करें.
शुक्रिया
रविकान्त
Jul 24th, 2007
Shyam Pandey
Wow…this is great.
Itne dinoke baad aaj pehli paar 5 salon me laga ki mai Vivid bharti Sun raha hoon.
Infact your podcasts are far better than Vivid Bharti.
Thank You Shashi for bringing in wonderful gift for all the listeners.
Jul 30th, 2007
G Vishwanath
Aapke “podcasts” mujhe bahut achhe lagte hain.
“Download” karke, “ipod” ke madhyam se, subah subah Tahalte samay sunta hoon.
Sirf ek baar nahin, baar baar sunta hoon.
Kya podcast ki “frequency” badhaa nahin sakte?
Bahut jyaada intezaar karna padh raha hai.
Aasha hai, bhavishya me, har hafte ek nayi podcast sunne ka mazaa milegaa.
Debashish aur Shashi lo haardik Badhai
G Vishwanath
Bangalore
(Ek Ahindi bhashi Hindee premee)
Jul 30th, 2007
debashish
अंक सुनने और अपनी राय बताने के लिये आप सभी का शुक्रिया!
उन्मुक्त: कड़ी देने के लिये शुक्रिया! अंशुल के बारे में मैंने पहली बार वॉटब्लॉग में पढ़ा था, मई २००७ में और उसी माह उस का साक्षात्कार रिकार्ड किया गया था, दीगर बात है कि इसे प्रसारित अब किया गया। वैसे भी हमने कोई ब्रेकिंग न्यूज़ का दावा तो कहीं किया नहीं
एक ही खबर हजारों माध्यमों से अलग अलग समय और मौके को देख कर प्रस्तुत होती रहती है।
Aug 2nd, 2007
Surya prakash saini
hello sir iam surya prakash saini i like to your progarmes
Sep 27th, 2007
crazypank
lovely podcast . very nice song sameerLal !!!
Dec 10th, 2007