gadarश्रोताओं की शिकायत रही है कि पॉडभारती का रवैया गीत-संगीत और सिनेमा के प्रति बेरूखी का रहा है। हमें पूरा यकीन है कि पॉडभारती के इस अंक में यह शिकायत दूर हो जायेगी। हमारे चतुर्थ अंक में आप सुन सकते है:

  • भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म गदर का अनूठा पॉडिकरण
  • anshul_samarसिलिकन वैली में रहने वाले 13 साल के बेहद प्रतिभाशाली एनआरआई बालक अंशुल समर से खास बातचीत और
  • कनाडा की उड़न तस्तरी यानी स्टार ब्लॉगर समीरलाल की एक अलग तरह की प्रतिभा की एक झलक।

आपको ये अंक कैसा लगा हमें अपनी टिप्पणियों के माध्यम से अवश्य अवगत करायें।



पॉडभारती प्लेयर द्वारा यहीं सुनें

अथवा
अपने ब्लॉग/साईट पर चलायें (निम्नलिखित कोड कॉपी/पेस्ट करें)

या फिर
डाउनलोड करके सुनें (9.8एम.बी. )  

श्रेणियाँ: पॉडपत्रिका.
टैग: , , , .

13 Comments, Comment or Ping

  1. बढ़िया, डाउनलोड पर लगा दिया है।
    शुक्रिया!!

  2. चलो, आप लोगों के चलते स्टार ब्लॉगर भी कहला गये. आभार.

    गदर कथा बहुत पसंद आई. शशी भाई की आवाज का जादू है. बहुत बढ़िया रहा यह पॉड भारती का अंक.

  3. ajay brahmatmaj

    achcha laga.gadar ki katha sunte hue vividh bharti aur apne jeevan ke un dino ki yaad aa gayi jab kaan mein trnsistor satakar filmon ki kahani sunte the.bahut achcha.aisi prastuti ke pahle film ke sanchipt details bhi den.
    ek laghu katha aur ek kavita ya kavitansh bhi rakhen.dohe,chaupai ya ashar bhi sunaye ja sakte hain.
    badhai.

  4. मैने गदर फिल्म नहीं देखी थी, आज संक्षेप में सुन ली. बहुत सुन्दर प्रयास.

    अंशुल एक आदर्श प्रस्तुत कर रहे है. उनकी हिन्दी सुनना मजेदार रहा.

    समीरलालजी तो स्टार है ही इसमें कहने वाली क्या बात है?

  5. गदर की प्रस्तुति सामान्य रही, बाकी अंशुल का साक्षात्कार अच्छा लगा। अंशुल के साक्षात्कार में एक बात यह अच्छी लगी कि उन्होने अंग्रेजी में पूछे प्रश्न का उत्तर हिन्दी में दिया। और समीरलाल जी का लिखा गाना भी खूब भाया।

  6. पॉडभारती की कोशिशें श्लाघ्य हैं. स्थानीयकरण का प्रयास भी सुचिंतित और ताज़गी भरा है. ढेर-सारा साधुवाद. इलाक़ा ऐसा है कि आप जो भी करेंगे नया ही होगा. लेकिन जो पहले से लोकप्रिय और स्थापित है – जैसे कि सिनेमा, और एक हद तक साहित्य – उसके अलावा भी नई ज.मीन तोड़ने की चेष्टा करें.

    शुक्रिया
    रविकान्त

  7. Wow…this is great.

    Itne dinoke baad aaj pehli paar 5 salon me laga ki mai Vivid bharti Sun raha hoon.

    Infact your podcasts are far better than Vivid Bharti.

    Thank You Shashi for bringing in wonderful gift for all the listeners.

  8. G Vishwanath

    Aapke “podcasts” mujhe bahut achhe lagte hain.

    “Download” karke, “ipod” ke madhyam se, subah subah Tahalte samay sunta hoon.
    Sirf ek baar nahin, baar baar sunta hoon.
    Kya podcast ki “frequency” badhaa nahin sakte?
    Bahut jyaada intezaar karna padh raha hai.
    Aasha hai, bhavishya me, har hafte ek nayi podcast sunne ka mazaa milegaa.

    Debashish aur Shashi lo haardik Badhai

    G Vishwanath
    Bangalore
    (Ek Ahindi bhashi Hindee premee)

  9. अंक सुनने और अपनी राय बताने के लिये आप सभी का शुक्रिया!

    उन्मुक्त: कड़ी देने के लिये शुक्रिया! अंशुल के बारे में मैंने पहली बार वॉटब्लॉग में पढ़ा था, मई २००७ में और उसी माह उस का साक्षात्कार रिकार्ड किया गया था, दीगर बात है कि इसे प्रसारित अब किया गया। वैसे भी हमने कोई ब्रेकिंग न्यूज़ का दावा तो कहीं किया नहीं :) एक ही खबर हजारों माध्यमों से अलग अलग समय और मौके को देख कर प्रस्तुत होती रहती है।

  10. hello sir iam surya prakash saini i like to your progarmes

  11. crazypank

    lovely podcast . very nice song sameerLal !!!