लीक से हटकर: आप भी भाग लें
पॉडभारती में हम एक नया स्तंभ “लीक से हटकर” शुरु करने जा रहे हैं जिसमें हम आपकी भागीदारी चाहेंगे। इसके अंतर्गत हर पखवाड़े हम आपसे किसी विषय पर राय माँगेंगे और उसके आधार पर एक रपट पॉडभारती में पेश करेंगे, उम्मीद है कि विविध मतों का ये कलाईडोस्कोप बेहद रोचक बन पड़ेगा। इस स्तंभ के लिये हम आपसे जो सवाल पूछें उनके जवाब आप हमें आडियो के रूप में भेज सकते हैं। यदि आवाज़ रिकार्ड करने में झिझक हो या आपने पहले कभी अवाज़ रिकार्ड न किया हो तो श्रीश की कक्षा के ये सबक दोहरा लें और तुरंत अपनी रिकार्डिंग हमें भेज दें।
इस बार का सवालः “लीक से हटकर” के लिये हमारा पहला सवाल गूगल मेल में अंतर्निहित जीटॉक इंस्टेंट मैसेजिंग टूल पर है। जीटॉक में कुछ बने बनाये संदेश तो हैं ही, मसलन अवेलेबल या बिज़ी, पर आप अपने मन मुताबिक स्टेटस संदेश भी बना सकते हैं यानि इसे कस्टमाईज़ कर सकते हैं। हमारा सवाल है कि आपने इस स्टेटस संदेश का क्या कोई अभिनव या “लीक से हटकर” प्रयोग किया है या किसी को ऐसा प्रयोग करते देखा है। इस प्रयोग के बारे में आप हमें संक्षिप्त रिकार्डिंग भेज दें। चयनित वृत्तांतों को हम कार्यक्रम में शामिल करेंगे।
तो इंतज़ार किस बात का, तुरंत अपना जवाब हमें रिकार्ड कर podbharti at gmail dot com पर भेज दें। रिकार्डिंग भेजने की अंतिम तिथि है 12 सितंबर 2007।
Tags: podzineTags: podzine
related articles
- लीक से हटकर 2 (March 15th, 2008)
- पॉडभारती का शुभारंभ (May 8th, 2007)




September 7th, 2007 at 10:02 am
सही है.
September 7th, 2007 at 11:35 am
अच्छा लगा, मै भी प्रयास करूँगा।
September 9th, 2007 at 5:11 pm
अच्छा है.
September 26th, 2007 at 1:11 am
यह प्रयोग बहुत ही अच्छा है
October 24th, 2007 at 7:08 pm
बढिया, जबाब देने का प्रयास करूगाँ !