अंक 8 : भ्रष्टाचार विरोध का इंटरनेट एक्सटेंशन

April 3rd, 2008

Tags: , , , , , , , , , , , , ,

श्रीमती जयश्रीश्रोता मित्रों, पॉडभारती का आठवाँ एपीसोड अब पॉडभारती डॉट कॉम पर आपके लिये उपलब्ध है। अंक का संचालन किया है देबाशीष चक्रवर्ती ने। पॉडभारती के इस अंक में आप सुन सकते हैं

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ जिहाद लड़ रहे कर्नाटक के एक वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारी विजयकुमार की पत्नी श्रीमती जयश्री के अदम्य साहस की कथा, जिसने अपने पति का केवल साथ ही नहीं दिया, बल्कि इससे एक कदम बढ़कर भ्रष्ट सफेदपोश गुंडों से उनकी जान की रक्षा के लिये इंटरनेट पर बनाया एक अनोखा दुर्ग।
  • लोकप्रिय हिन्दी चिट्ठाकार उन्मुक्त की प्रभावशाली आवाज़ में सुनिये कैप्टन स्कॉट की डायरी से दक्षिणी ध्रुव के रोमांचक और साहसिक अभियान का वृत्तांत, जो दुर्भाग्यवश स्कॉट के जीवन का अंतिम अभियान भी सिद्ध हुआ। और अंत में,
  • ब्लॉगरों के लेखन में मदद कर उसमें निखार लाने की एक ब्राउज़र आधारित जुगत ज़ेमांटा के बारे में रोचक जानकारी।

यह अंक आपको कैसा लगा? हमें टिप्पणी या ईमेल द्वारा ज़रूर बतायें। आप हमें आगामी अंकों की सामग्री के लिये सुझाव और सामग्री भी भेज सकते हैं।

पॉडभारती अब आईट्यून्स पर भी उपलब्ध है।
सब्सक्राईब करने के लिये “नियमित श्रोता बनें” पेज देखें।

या

फिर डाउनलोड करके सुनें (8.21 एम.बी.) 17m 57sDownload

कड़ियाँ जिनका पॉडभारती के इस अंक में उल्लेख किया गया:

लीक से हटकर 2

March 15th, 2008

Tags: ,

“लीक से हटकर” स्तंभ के अंतर्गत हर पखवाड़े हम आपसे किसी विषय पर राय माँगते हैं और उसके आधार पर एक कलाईडोस्कोपिय रपट पॉडभारती में पेश करते हैं। “लीक से हटकर” का अगला सवाल है चिट्ठों यानि ब्लॉग्स के बारे में।

चिट्ठे लोकप्रिय इसलिये हुये क्योंकि वे ऐसे मुद्दों पर बात करते हैं जो आम तौर पर मुख्यधारा के मीडिया के रडार के बाहर हैं। कुछ लोग मानते हैं कि ब्लॉग से सामाजिक बदलाव भी लाया जा सकता है जबकि अधिकाँश पारंपरिक ब्लॉग के प्रारूप में निजी बातों, समाचारों पर विचार, समीक्षाओं या तकनीकी जानकारी से भरे होते हैं। पर क्या आप किसी लीक से हटकर ब्लॉग के बारे में जानते हैं जो आम चिट्ठों की भीड़ से एकदम जुदा हो, जिसे पढ़कर लगा हो कि वाह यह है अर्थपूर्ण ब्लॉगिंग। आप अंग्रेज़ी या भारतीय भाषा के किसी भी ऐसे चिट्ठे के बारे में हमें अपनी संक्षिप्त रिकार्डिंग भेज दें। आप हमें ईमेल द्वारा भी विवरण भेज सकते हैं। विवरण में ब्लॉग का पता ज़रूर लिखें और विस्तार से अपनी राय बतायें कि क्यों फलां ब्लॉग आपको लीक से हटकर लगा। आपकी रिकार्डिंग या विवरण हमें अगले दस दिनों में मिल जाने चाहिये। हमारा पता है podbharti एट gmail डॉट कॉम।