पॉडभारती एक पाक्षिक हिन्दी पॉडज़ीन है जिसकी परिकल्पना की है देबाशीष चक्रवर्ती और शशि सिंह ने और ये आदित्य और अभिषेक द्वारा प्रस्तुत अंग्रेज़ी के सुविख्यात भारतीय पॉडकास्ट द इंडीकास्ट व वैकल्पिक मीडिया का राष्ट्रीय मंच लोकमंच के साथ संयुक्त रूप से निर्मित किया जायेगा। पॉडभारती में हम अपने टैगलाईन के ही अनुसार भारत की भाषा में भारत की बात करना चाहेंगे।

पॉडभारती में आप भी शामिल हो सकते हैं, यदि आपने कोई पॉडकास्ट बनाया है या बनाना चाहते हैं तो हमें विषय का उल्लेख करते हुये लिखें। आप हमारे पॉडकास्ट के बारे में अपनी राय भी आडियो टिप्पणी के रूप में भेज सकते हैं। पॉडभारती के आगामी अंकों के लिये आपके सुझावो का हमें इंतज़ार रहेगा।


श्रेणियाँ: घोषणा.
टैग: .

4 Comments, Comment or Ping

  1. Anunad Singh

    बधाई हो! इन्टरनेटीय जगत में ऐसे ही हिन्दी के नये आयाम जोड़ते रहें।

  2. हरिराम

    क्या text to speech ‘वाचक’ के द्वारा हिन्दी में लिखित पाठ को सुना नहीं जा सकता यहाँ?

  3. आपने काले के ऊपर जो काला प्रयोग किया है, वह मेरे स्क्रीन पर बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता है
    – शास्त्री जे सी फिलिप

  4. अनुनादः शुक्रिया!
    हरिराम जीः वाचक और हमारे पॉडकास्ट में वही अंतर रहेगा जो मशीन और इंसान में होता है।
    शास्त्रीजीः आपके मॉनीटर की ब्राईटनैस व कंट्रास्ट में बदलाव करके देखें।