श्रोता मित्रों व पाठकों, पॉडभारती के जालघर का कायाकल्प कर दिया गया है। इस नये रूप में हमने आपकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। हमें अनेक श्रोताओं ने यह बताया था कि वे समझ नहीं पाते कि पॉडकास्ट कैसे सुनें जा सकता है। इसका हल खोजने के लिये हमने यह निर्णय लिया कि जालघर के मुखपृष्ठ पर हम पॉडपात्रिका अंकों को प्रमुखता से दर्शायें तथा इन्हें सुनना सरल बनायें। नये कलेवर में आप पायेंगे कि हर एपीसोड के संक्षिप्त विवरण के साथ डाउनलोड तथा एक नन्हें से फ्लैश प्लेयर के बटन दिये गये हैं। पॉडभारती से संबंधित सूचनायें अब आप मुख्य पृष्ठ की बजाय साईडबार पर देख सकेंगे। जो अंक मुखपृष्ठ पर नहीं दिख रहे उन तक पहुंचना बेहद आसान है, आप हमारे अंक टैग या श्रेणी द्वारा खोजे सकते हैं, टैग साईडबार पर व श्रेणियाँ ऊपरी नैवबार पर हमेशा दिखती रहेंगी।

जालघर के मुख्य कॉलम के शीर्ष पर पॉडभारती का प्लेलिस्ट प्लेयर लगाया गया है जिसके द्वारा आप हमारा कोई भी प्रकाशित एपीसोड सुन सकेंगे। अलग अलग अंक सुनने हेतु आप “अगला” या “पिछला” बटन दबायें, अंक का शीर्षक आपको “डिस्प्ले पैनल” पर दिखेगा। अंक की विस्तृत विवरण पृष्ठ पर जाने के लिये अंक के शीर्षक पर क्लिक करें। इस पृष्ठ पर भी अंक डाउनलोड करने तथा फ्लैश प्लेयर द्वारा सुनने की व्यवस्था तो है ही, यदि अंक आपको पसंद आया हो तो आप इस फ्लैश प्लेयर को अपने ब्लॉग या जालघर पर लगा (एम्बेड) भी सकते हैं। बस पृष्ठ पर दिये HTML कोड को अपने पृष्ठ या पोस्ट में कॉपी पेस्ट कर दें।

आशा है आपको पॉडभारती का यह नया रूप पसंद आया होगा। नये रूप के बारे में हमें अपनी राय से अवगत करायें। अपके अन्य सुझावों का भी स्वागत है। पॉडभारती के निखरे रूप की एक और खासियत आप देख सकते हैं पॉडभारती लाईट पर, जी हाँ अंकों का स्लाईड शो।

यदि आप पॉडभारती से वाकई करते हैं प्यार तो हमें अपना समर्थन भी दें यार! पॉडभारती का हाल ही में टाटा नैन हॉटेस्ट स्टार्टअप अवार्ड में नामांकन हुआ है। आपके वोट से हमें समर्थन दें। वोट देना बड़ा आसान है, बस अपने मोबाईल पर HOT36 टाइप करें और संदेश को 56767 पर एसएमएस कर दें। पॉडभारती का सहयोग करने के और भी अवसर हैं, आप हमारा बैनर अपने जालघर पर लगा सकते हैं, अपने पसंदीदा एपीसोड अपने ब्लॉग पर एम्बेड कर सकते हैं। आप हमें नये अंकों के लिये विषय सुझा सकते हैं और उन में भागीदारी भी कर सकते हैं। यदि आप स्वयं पॉडकास्टिंग में रुचि रखते हैं और पॉडभारती से जुड़ने चाहते हैं तो हमें संपर्क करें

आनेवाले दिनों में हम अपनी कार्यक्रम संरचना में भी बदलाव लाने और आपकी भागीदारी और भी बढ़ाने जा रहे हैं। तो सुनते रहिये पॉडभारती!


श्रेणियाँ: घोषणा.
टैग: , .

No Comments, Comment or Ping

Reply to “पॉडभारती जालघर अब नये रूप में”