पॉडभारती अब फेसबुक पर भी

आपकी पसंदीदा पॉडज़ीन पॉडभारती अब फेसबुक पर भी उपलब्ध है। फेसबुक के नियमित प्रयोक्ताओं के लिये पॉडभारती के नये अंको पर नज़र रखना अब बड़ा ही आसान है। फेसबुक में लॉगिन करने के उपरांत इस पेज पर जायें और वहां साईडबार पर दी कड़ी “बिकम अ फैन” पर क्लिक करें। अब पॉडभारती आपको अपने प्रोफाइल पर दिखाई देने लगेगा और नये अंको की सूचना मिलती रहेगी।

फेसबुक पर बने पॉडभारती के पृष्ठ पर आप “पॉडट्रैक” द्वारा अंक वहीं सुन सकते हैं और दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। पडभारती के बारे में अपनी राय बताकर आप हमें अपने अंकों में सुधार लाने का मौका भी दे सकते हैं। अपनी राय “द वॉल” के द्वारा प्रेषित की जा सकती है। अंको के बारे में चर्चा करनी हो तो डिस्कशन बोर्ड का इस्तेमाल करें। उम्मीद है फेसबुक पर पॉडभारती और आपका साथ दोनों के लिये लाभप्रद सिद्ध होगा।

Podbharti on Facebook


Tags: Tags:

related articles



One Response to “पॉडभारती अब फेसबुक पर भी”

  1. समीर लाल कहते हैं:

    बहुत बधाई.

अपनी प्रतिक्रिया लिखें